मुजफ्फरनगर। कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिए हैं। अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
ए एस पी के आदेश के अनुसार निरीक्षक लोकेन्द्र पाल सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना सिखेड़ा से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना बुढ़ाना, जबकि निरीक्षक नरेश कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना बुढ़ाना से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना चरथावल भेजा गया है।इसके अलावा निरीक्षक अनुराग गौतम को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना मंसूरपुर, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना सिविल लाइन, उपनिरीक्षक विक्रान्त सिंह को पुलिस लाइन से थाना ककरौली तथा उपनिरीक्षक उज्जवल सिंह को पुलिस लाइन से पेशी कलां-व0पु0अ0 भेजा गया है।उपनिरीक्षक श्रीनिवास को पुलिस लाइन से थाना भोपा, उपनिरीक्षक राशिद अली को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक संजय राघव को पुलिस लाइन से जन शिकायत प्रकोष्ठ और उपनिरीक्षक राहुल कुमार को पुलिस लाइन से थाना सिविल लाइन भेजा गया है।
वहीं उपनिरीक्षक राकेश कुमार को प्रभारी किवड़ई नगर थाना खालापार से प्रभारी ए-टू-जेड थाना नई मंडी तथा उपनिरीक्षक मयंक प्रताप सिंह को प्रभारी ए-टू-जेड थाना नई मंडी से प्रभारी किवड़ई नगर थाना खालापार की जिम्मेदारी दी गई है।उपनिरीक्षक विकास कुमार को प्रभारी दिघावली थाना तितावी से थाना ककरौली, उपनिरीक्षक परमजीत सिंह को थाना मंसूरपुर से प्रभारी थाना तितावी, उपनिरीक्षक अमित कुमार को प्रभारी गांधी कॉलोनी थाना नई मंडी से थाना ककरौली तथा उपनिरीक्षक अनुभव चौधरी को थाना रतनपुरी से प्रभारी गांधी कॉलोनी थाना नई मंडी भेजा गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक समय सिंह को थाना एएचटी से प्रभारी धमात थाना पुरकाजी, उपनिरीक्षक बाल कृष्ण को थाना सिखेड़ा से कचहरी सुरक्षा तथा उपनिरीक्षक नवीन कुमार को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर भेजा गया है।


