Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में 10 वीं के छात्र ने लगाई फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर । नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बच्चन सिंह कॉलोनी में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, फांसी लगाने वाला दसवीं कक्षा का छात्र है। घटना से छात्र के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, मूल रूप से छपार थाना क्षेत्र के गांव दतियाना निवासी बिजेंद्र अपने परिवार के साथ नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला बचन सिंह कॉलोनी की गली नंबर 2 में रहते हैं । उनका 18 वर्षीय बेटा तुषार शहर की एक स्कूल में कक्षा दसवीं में पढता है। छात्र ने कमरे में पंखे पर लटकर आत्महत्या कर ली। बेटे के शव को लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस घटना को समझने में जुट गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *