मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वाइन फ्लू के 11 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। मेरठ मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में इसकी पुष्टि के बाद उस चेन की जांच की जा रही है जहां के लोगों की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है और उन्हें जरूरी इलाज दिया जा रहा है। इसके साथ ही संदिग्धों की जांच कराने की व्यवस्था की जा रही है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
तेज बुखार और ठंड लगना, सूखी खांसी और गले में खराश, शरीर, मांसपेशियों और सिर में तेज दर्द, अत्यधिक थकान और कमजोरी, कुछ मामलों में उल्टी या दस्त (विशेषकर बच्चों में)
बचाव और सावधानियां
खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल या टिश्यू से ढकें।
साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथ धोएं।
भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।


