मुजफ्फरनगर । एक अर्से के बाद जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शुभम शुक्ला और जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला की पहल पर स्काउंटिंग गाइडिंग ने एक नई रफ्तार पकड़ी है। 
कम्पोजिट विद्यालय,मेघाखेड़ी में कब और बुलबुल के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । शिविर के समापन समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शुभम शुक्ला मुख्य अतिथि रहे जबकि जिला संस्था की ओर से जिलायुक्त-स्काउट प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार शर्मा और जिलायुक्त-बुलबुल श्रीमती मीरा शर्मा शामिल रहे। छोटे छोटे बच्चों ने जीवन में पहली बार डीओसी श्री भारत भूषण अरोरा और ट्रेनर्स ज्योति और अमित ने तम्बू निर्माण, मीनार और टोली बनाना आदि सीखे और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षक नेता और प्रधानाचार्य श्री संजीव बालियान, शिविर आयोजिका और प्रधानाचार्या श्रीमती रीना रानी , ब्लाक मैंटर बबीता राणा तोमर और डॉ.लवी रानी आदि ने शिविर के आयोजन में महती भूमिका निभाई।
जिलायुक्त श्री विजय कुमार शर्मा ने बताया कि कौंसिल अध्यक्ष और जिला अधिकारी श्री अरविंद मल्लपा बंगारी, उपाध्यक्ष और मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भांगिया, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.धर्मेन्द्र शर्मा और जिलामुखायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के निर्देशन में जनपद में बेसिक से लेकर महाविद्यालयों स्काउट गतिविधियों से अधिकांश छात्रों को जोड़ने का प्रयास है। जबकि जिलायुक्त डॉ.राजेश कुमारी के नेतृत्व में गाइडिंग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।


