मुजफ्फरनगर । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर पर भ्रामक खबर प्रसारित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सोशल मीड़िया पर भ्रामक खबर शेयर/प्रसारित करने वाला एक अभियुक्त आरिफ थानवी पुत्र नसीम थानवी निवासी दक्षिणी खालापार को अभियुक्त के मकान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 मोबाईल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author: Taja Report
Views: 23


