मुजफ्फरनगर। एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीती रात कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी सिपाही की लाश मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मेरठ रोड पर नानूपुरी में किराए पर कमरा लेकर रह रहे करीब तीस वर्षीय सौरभ का शव फांसी पर लटका मिला। करीब तीस वर्षीय सौरभ गाजियाबाद का निवासी था। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह सर्विलांस सेल में तैनात था।
Author: Taja Report
Views: 18


