मुजफ्फरनगर । स्कूल गये दो सगे भाई लापता हो गए। आज दिनांक 11.05.2024 को श्रीमति रूकसाना पत्नी शहजाद निवासी शेखपुरा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मेरे दो पुत्र राहिल उम्र करीब 13 वर्ष व शाद उम्र करीब 10 वर्ष दिनांक 10.05.2024 को समय सुबह करीब 07ः30 बजे घर से स्कूल के लिए गए थे जोकि वापस घर नही आये है। जिसके सम्बन्ध में थाना खतौली पर मुकदमा पंजीकृत है। हुलिया राहिल रंग गेहूँआ आँख कान नाक- औसत उम्र करीब 13 वर्ष, कद करीब 04 फुट स्कूल ड्रेस आसमानी शर्ट नीली पेन्ट पहने हुए तथा लाल रंग की बैग लिए हुए है। हुलिया शाद रंग गेहूँआ आँख कान नाक- औसत उम्र करीब 10 वर्ष, कद करीब 03 फुट 05 इंच स्कूल ड्रेस सफेद शर्ट नीली पेन्ट पहने हुए तथा सलेटी रंग की बैग लिए हुए है। अगर आप को कही पता चले तो थाना खतौली, मुजफ्फरनगर को सूचित करने का कष्ट करें।
*इन नम्बरो पर सूचना दे सकते है-*
*1.* क्षेत्राधिकारी खतौली श्री यतेन्द्र सिंह नागर मो0न0- 9454401611
*2.* थाना प्रभारी खतौली श्री उमेश रोरिया मो0न0- 9454404072
*3.* उ0नि0 श्री कौशल गुप्ता थाना खतौली मो0न0- 9568046447


