मुजफ्फरनगर । बोर्ड परीक्षा की कॉपी लेकर आए अध्यापक की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में शिक्षकों का गुस्सा उबल पड़ा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अध्यापक एकजुट होकर चौधरी छोटू राम कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। अध्यापकों में घटना को लेकर जबरदस्त रोष देखा गया। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत और विधायक पंकज मलिक व सपा नेता राकेश शर्मा भी शिक्षकों के बीच पहुंचे। शिक्षकों ने मरने वाले शिक्षक के परिवार को दस करोड़ मुआवजे व एक परिजन को नौकरी देने की मांग की। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने उनकी मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि उनके साथ अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। 
प्रदर्शन की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शिक्षकों को समझाया।
Author: Taja Report
Post Views: 13


