Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में व्यापारियों से ठगी, 12 लाख की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, जीएसटीएन चुराकर फर्जी बिलिंग

मुजफ्फरनगर। थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा ऑनलाइन फर्मों का डाटा चोरी कर उनके नाम एवं GSTIN का दुरुपयोग करते हुए फर्जी बिल तैयार कर व्यापारियों से धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। एसपी अपराध इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर को आन्ध्र प्रदेश निवासी श्री थारुन रेड्डी द्वारा शिकायत प्राप्त हुई कि जनपद मुजफ्फरनगर में पंजीकृत KK ENTERPRISES के नाम से योनेक्स मैविस-350 शटलकॉक की सप्लाई करने के नाम पर उनसे 22,400 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। शिकायत की जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मुजफ्फरनगर में KK ENTERPRISES नाम से वास्तविक फर्म पंजीकृत है, किन्तु उक्त फर्म के GSTIN एवं नाम का दुरुपयोग करते हुए MOBILE APP- EXPORT INDIA एवं VYAPAR APP के माध्यम से फर्जी बिल तैयार कर मेरठ निवासी कुंवरपाल नामक व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी की जा रही थी। इस सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन एवं तकनीकी जांच के आधार पर अभियुक्त दादरी निवासी कुंवरपाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा गूगल पर विभिन्न फर्मों की जानकारी सर्च कर उनके नाम एवं GSTIN का डाटा प्राप्त किया जाता था। इसके बाद MOBILE APP- EXPORT INDIA एवं VYAPAR APP सहित विभिन्न प्लेटफार्मों का प्रयोग कर सम्बन्धित फर्मों के नाम से फर्जी बिल तैयार किये जाते थे। अभियुक्त द्वारा फर्जी जीमेल आईडी एवं अपने मोबाइल नम्बरों का प्रयोग कर विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से खरीददारों एवं व्यापारियों से सम्पर्क किया जाता था तथा उन्हें वास्तविक उत्पादों के सैम्पल के फोटो भेजकर विश्वास में लेते हुए भुगतान प्राप्त कर लिया जाता था। भुगतान प्राप्त होने के बाद या तो नकली माल भेजा जाता था अथवा माल भेजा ही नहीं जाता था। शिकायत प्राप्त होने पर अभियुक्त द्वारा पीड़ितों के मोबाइल नम्बर ब्लॉक कर दिये जाते थे अथवा स्वयं का मोबाइल नम्बर बदल लिया जाता था। अभियुक्त द्वारा धोखाधड़ी को छिपाने के उद्देश्य से अब तक लगभग 30 सिमकार्ड एवं विभिन्न फर्मों के नाम पर 10 जीमेल आईडी का प्रयोग किया गया। इसके अतिरिक्त अभियुक्त द्वारा लगभग आधा दर्जन बार अपना पता बदलकर नये पते पर बैंक खाते खुलवाये गये, जिनका प्रयोग धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि के लेनदेन में किया गया। अभियुक्त द्वारा पिछले एक वर्ष में अपने नाम पर लगभग 20 मोबाइल नम्बर जारी कराये गये, जिन्हें शिकायत दर्ज होने के उपरान्त बन्द कराकर नये मोबाइल नम्बर प्राप्त कर लिये जाते थे।

अभियुक्त से सम्बन्धित मोबाइल नम्बरों के विरुद्ध अभी तक उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब एवं राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से कुल 15 शिकायतें प्राप्त होना प्रकाश में आया है, जिनमें लगभग 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी किया जाना ज्ञात हुआ है। अभियुक्त के मोबाइल फोन की जांच में विभिन्न फर्मों के नाम से बनाई गई फर्जी ईमेल आईडी के लॉगिन भी पाये गये हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *