मुजफ्फरनगर । शहर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। उसकु जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए परिजन महिला का शव लेकर कोतवाली पहुंचे। उनके द्वारा पुलिस को प्रार्थना पद देते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी शालू की शादी लगभग 7 साल पहले मेरठ के गांव अकालोर में की गई थी। लगातार उनके द्वारा शालू को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। वहीं मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि कि उनकी बहन शालू की उसके ससुराल के लोगों द्वारा जहर देकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Taja Report
Views: 19


