Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगने वाली युवती गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा विदेश भेजने व नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाली युवती को दिल्ली एयरपोर्ट के पास होटल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। हिमांशु पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम खानपुर मिल मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मंसूरपुर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि विदेश भेजने व नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की गयी है तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पर मु0अ0सं0 99/2024 धारा 420,406,506 भादवि पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु थाना मंसूरपुर पर टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 03.05.2024 को विदेश भेजने व नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाली अभियुक्ता को दिल्ली एयरपोर्ट के पास होटल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता खुशी चौधरी पुत्र बबलू निवासी मौहल्ला सुभाष नगर शिवनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर है। प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि मैने हिमांशु पुत्र अमर सिंह निवासी से विदेश भेजने व नौकरी लगवाने के नाम पर 09 लाख 84 हजार रूपये की ठगी की थी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *