मुजफ्फरनगर । एक 18 वर्षीय युवती ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बीती रात्रि को थाना रतनपुरी पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आस मौहम्मद निवासी कल्याणपुर थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर की पुत्री उम्र करीब 18 वर्ष द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है । सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बुढाना, थानाध्यक्ष रतनपुरी द्वारा मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है । मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Author: Taja Report
Views: 19


