मुजफ्फरनगर। जिले के रतनपुरी निवासी एक युवक केे खातेे में 257 करोड़ की रकम पहुंची तो वह रातों-रात करोड़पति बन गया। लेकिन यह पैसा उसके लिए मुसीबत बन गया। बेरोजगार युवक को इस बात की जानकारी तब हुई जब पुलिस अफसरों की टीम खाते में जमा पैसे की जांच के लिए पहुंची। हालांकि यह पैसा जमा होने के बाद दूसरे खातों में भेज दिया गया।
सूत्रों के अनुसार रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक के खाते में आई करोड़ों की नगदी को लेकर हड़कंप मच गया। पुलिस अफसरों ने युवक से रुपयों के बारे में दो दिन तक पूछताछ की। बताया गया है कि युवक से कुछ महीनों पूर्व एक फोन कॉल आई थी जिसमें नौकरी लगवाने के नाम पर नगदी व कागजात मांगे गए थे। उन्हीं कागजात से युवक के नाम का ब अकाउंट खुलवाकर हैकर ने नगदी को खाते में 257 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिली है।
Author: Taja Report
Post Views: 16


