मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपनी दो बच्चियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
नगर कोतवाली की बुढ़ाना पुलिस चौकी इलाके के खांजापुर गांव रुकमणि नामक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय मां रुकमणि ने पहले अपनी 7 साल की बेटी नायरा और 3 साल की बेटी पीहू को फांसी लगाकर उनकी जान ले ली और उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गई। बताया जाता है कि मां रुकमणि ने गृह क्लेश में घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खांजापुर में 01 महिला द्वारा अपनी 02 बेटियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना कारित की गयी है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर व थाना कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मृतको के शवो का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


