Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में भाजपा के विधान सभा प्रभारी घोषित

मुजफ्फरनगर। भाजपा ने मुजफ्फरनगर जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति की है। चरथावल विधानसभा क्षेत्र से प्रमोद सैनी अट्टा को प्रभारी बनाया गया है। पुरकाजी सुरक्षित सीट की जिम्मेदारी सत्येंद्र भराला को सौंपी गई है। मुजफ्फरनगर सदर से विमल शर्मा, खतौली से साहब सिंह पुंडीर और मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से अंकुर मुखिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के साथ ही जिले की सभी विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय कर चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शामली जिले की कैराना विधानसभा सीट पर सत्यपाल पाल को प्रभारी बनाया गया है। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी राजपाल सिंह गुर्जर को सौंपी गई है, जबकि शामली विधानसभा सीट पर हेमंत अरोड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस तरह जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *