Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर होगी कार्रवाई 

मुजफ्फरनगर ।  जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति ड्रोन को बिना अनुमति के ना उडाये, बिना अनुमति अनावश्यक रूप से ड्रोन उडाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने कहा कि जनपद में विगत कुछ दिनों में कई गांवों से रात्रि में बदमाश देखे जाने तथा ड्रोन उडने की सूचनाएं प्राप्त हुई है। इस सम्बन्ध में रात्रि गश्त को और अधिक बढाया/सक्रिय किया गया है तथा जिस भी स्थान/गांव से इस तरह की सूचना प्राप्त हुई है वहां पर डॉयल 112, सम्बन्धित थाना प्रभारी द्वारा पहुंचकर जांच की गयी है। पुलिस अधिकारियों द्वारा निरंतर गांव में जाकर ग्राम सुरक्षा समिति, प्रधान व संभ्रांत लोगों से निरंतर वार्ता की जा रही है, डॉयल-112 की गाडियों से भी अफवाहों पर ध्यान न देने की एनाउंसमेन्ट करायी जा रही है साथ ही मीडिया के माध्यम से भी लोगों को अफवाहों की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने की अपील की जा रही है।

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिये ऐसा करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही भी की गयी है इस दौरान मुजफ्फनरगर पुलिस द्वारा विभिन्न थानों पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये हैं तथा 20 से अधिक अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी है साथ ही सभी ग्रामों में ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठकों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बीट में नियुक्त सभी पुरूष आरक्षी व महिला आरक्षियों के द्वारा बीट में जाकर महिलाओं व पुरूषों को जागरूक किया जा रहा तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देनें तथा किसी भी सूचना से पुलिस को तत्काल अवगत कराने के संबंध मैं अपील की जा रही है। साथ ही सभी को निर्देशित किया जा जाता है कि कोई भी व्यक्ति ड्रोन को बिना अनुमति के ना उडाये, बिना अनुमति अनावश्यक रूप से ड्रोन उडाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

मुजफ्फरनगर पुलिस सभी जनपदवासियों से अपील करती है कि किसी भी अफवाह पर तुरंत विश्वास न करें, यदि कोई संदिग्ध गतिविधि/व्यक्ति दिखता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। साथ ही भयभीत न हो न ही कोई ऐसा कृत्य करें जो कानून विरोधी हो। सोशल मीडिया पर यदि ऐसा कोई वीडियो/सूचना प्राप्त होती है तो उसको सर्वप्रथम वेरिफाई करें तथा इसकी सूचना पुलिस/प्रशासन अथवा ग्राम प्रधान को दें जिससे समय रहते जांच की जा सके तथा वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा सके।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *