मुज़फ्फरनगर। बारिश में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक व्यापारी की जान ले ली।
पुरकाजी में सुबह 7 बजे बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से लोकेश गोयल उर्फ राजू कपड़े वालों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर के बाहर गली में टूटा तार पड़ा था जिसमें करंट था। लोकेश टूटे तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुरकाजी में गलियों में तार नीचे लटके पड़े हैं बार बार शिकायतें करने पर भी नहीं होती कार्यवाही। करोडों रुपये खर्च करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
Author: Taja Report
Post Views: 18