मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत बड़ी कार्यवाही कर बारहसिंघा हिरन के 06 सींग सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी करोड़ों रुपये कीमत है।
आज थाना भोपा पुलिस द्वारा बरला-भोकरहेड़ी मार्ग पर रजवाहे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से बारहसिंघा हिरन के 06 सींग, कुल वजन लगभग 06 किलोग्राम बरामद हुए। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत प्रतिबंधित वन्यजीव अंगों की तस्करी/अवैध कब्जे के सम्बन्ध में थाना भोपा पर मु0अ0सं0-260/2026, धारा 39, 40, 49, 49बी, 51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना भोपा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के सम्बन्ध में गहनता से जानकारी की जा रही है, ताकि वन्यजीव तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर उनके विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विजय कुमार पुत्र मन कुमार, निवासी ग्राम योगेन्द्रपुर, थाना भोपा बताया गया है।


