https://youtube.com/shorts/yk6osMhxeE0?si=qFIDxx3LrdeMaQhQ
मुजफ्फरनगर। राकिब की हत्या उसकी पत्नी तबस्सुम ने बहनोई शाहरुख के साथ अवैध संबंधों के चलते उससे मिलकर नशीली दवाओं की ओवरडोज देकर की थी। थाना रतनपुरी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार, कब्जे से नशीली गोलियां व रेपर बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थाना प्रभारी रतनपुरी राकेश कुमार ने बताया 08 सितंबर को वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी पुत्रवधु तबस्सुम द्वारा अपने प्रेमी शाहरुख के साथ मिलकर उनके पुत्र राकिब को नशीली दवाई दे दी तथा उपचार के दौरान राकिब की मृत्यु हो गयी। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 149/2026 धारा 105/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा आज उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्ता व अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से नशीली गोलीयां व रेपर बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम तबस्सुम पुत्री शकील पत्नी स्व0 राकिब निवासी ग्राम हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर तथा शाहरूख पुत्र मतलूब निवासी ग्राम हमजा गढ़ थाना गंगोह जनपद सहारनपुर बताया गया है।


