Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में बकरी के पोस्टमार्टम के बाद दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना इलाके में बकरी की हत्या का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने डंडा मारकर बकरी की हत्या का आरोप लगाते हुए दो आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बकरी का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की शुरू कर दी है।

चरथावल चौकडा गांव में घर के आंगन में घूम रही बकरी को लाठी-डंडों से पीट- पीटकर मार दिया गया। दो सगे भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना क्षेत्र के गांव चौकड़ा निवासी राज ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बकरी घर के आंगन में घूम रही थी, तभी राजीव व सोनू पुत्रगण कुडा आए और बकरी को लाठियों से पीटकर जान से मार दिया। विरोध किया तो आरोपितों ने उसे धमकी दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *