मुजफ्फरनगर। एस.एस.टी. टीम तथा थाना भौराकलां पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दौराने पुलिस चैकिंग भौराकलां तिराहे से 01 मोटरसाईकिल से 2,13,400/- रूपये जब्त किये गये। उपरोक्त अवैध धन बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भौराकलां पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
एस.एस.टी. टीम तथा थाना भौराकलां पुलिस द्वारा भौराकलां तिराहे पर वाहनो की सघन चैकिंग की जा रही थी चैकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल को चैकिंग हेतु रोका गया तथा सघन तलाशी ली गयी तो मोटरसाईकिल से 2,13,400/- रुपये मिले। मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति धर्मेन्द्र पुत्र बाबूराम निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर से उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो कोई संतोषजनक जवाब नही दे सका ओर न ही धनराशि से सम्बन्धित कोई प्रपत्र दिखा सका। एस.एस.टी. टीम व थाना भौराकलां पुलिस द्वारा उपरोक्त धनराशि को जब्त कर व जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


