Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण सहित कई विभागों द्वारा 7 अवैध फैक्ट्रियां सील, बिजली विभाग ने कनेक्शन काटे

मुजफ्फरनगर। प्रदूषण विभाग सहित अन्य विभागों से बिना एनओसी लेकर संचालित हो रही अवैध फैक्ट्रियों पर मंगलवार को कार्रवाई हुई है। संयुक्त टीम ने सात इकाइयों को सील करते हुए उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए हैं।

जनपद में अवैध रूप से संचालित वायु प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ प्रशासन और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई की है। डीएम उमेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर गठित संयुक्त समिति की आख्या के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर के नेतृत्व में टीम ने सूजड़ू क्षेत्र में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान बिना राज्य बोर्ड से अनापत्ति प्राप्त किए अवैध रूप से संचालित पाई गईं सात स्लैग क्रशिंग और वेस्ट स्क्रैप मेल्टिंग इकाइयों के मुख्य गेटों को सील कर दिया गया तथा उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता राजा गुप्ता, जिला उद्योग केंद्र के कनिष्ठ सहायक गौरव कुमार तथा विद्युत विभाग के अवर अभियंता चंद्रशेखर उपस्थित रहे। प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही सभी सातों इकाइयों के बिजली कनेक्शन काटकर रसीद जारी की।

सील की गई इकाइयों में रैनबो रोड स्थित मैसर्स कामरान एंटरप्राइजेज, मैसर्स इस्लाम डस्ट आयरन, मैसर्स शेखजी एंटरप्राइजेज, मैसर्स इस्लाम अहमद, मैसर्स एआर ट्रेडर्स, मैसर्स मौ. शाहिब तथा मैसर्स इण्डिया ट्रेडर्स शामिल हैं। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से प्रदूषण फैला रहे उद्योग संचालकों में हड़कंप मच गया है।

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गितेश चंद्रा ने बताया कि प्रदूषण फैलाने व अवैध रूप से ईकाइयों का संचालन करने पर संयुक्त कार्रवाई की गई है। ईकाइयों को सील करने के साथ उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए हैं। मानिटरिंग भी बढ़ाई जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *