मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने जनपद में प्रदूषण का रिकॉर्ड देश के सबसे प्रदूषित शहर होने के कारण स्वास्थ को बचाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है। जनपद मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण इतने खराब स्तर पर पहुंच गया है कि देश में सबसे प्रदूषित शहरों में जनपद मुजफ्फरनगर की गणना की गई है । यह जनपद वासियों के लिए चिंता का विषय है कॉरपोरेट और उद्योगों द्वारा किए जा रहे कार्यों से वायु प्रदूषण के साथ-साथ जल प्रदूषण भी चरम सीमा पर है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है ।हाल में ही जिस तरह से जनपद मुजफ्फरनगर में हवा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 346 रिकॉर्ड किया गया है ऐसे में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को काफी खतरा है प्रदूषण से नाक,गले, श्वास, फेफड़े,त्वचा, और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा गहरा गया है और डायबिटीज और सर दर्द का कारण भी बन रहा है ।जनपद के लघु एवं भारी उद्योगों में जिस तरह का कचरा प्रयोग किया जा रहा है उसको लेकर जिला प्रदूषण विभाग ने आंख मूंद रखी है स्वच्छ ईंधन का प्रयोग किसी भी उद्योग में नहीं किया जा रहा है। लघु उद्योगों में भारी उद्योग का प्लास्टिक कचरा ईंधन के रूप में प्रयोग हो रहा है जिसका खुलेआम परिवहन होता है इस पर रोक लगाने के लिए आज तक कोई प्रयास नहीं किया गया है
जनपद मुजफ्फरनगर में टायर जलाकर तेल निकालने वाली इकाई अभी कार्य कर रही है जो मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर रही है ।उद्योगों की चिमनियों से निकलने वाली डस्ट एवं पानी से जनपद के लगभग 100 से अधिक गांव गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं ।जिसको लेकर उत्तर प्रदेश प्रदूषण विभाग द्वारा भी तितावी मिल के खिलाफ भी अपने आदेश में टिप्पणी की गई है कि क्यों न फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाए, लेकिन इन सब के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है । देश में जनपद का नाम सबसे खराब प्रदूषण शहर की श्रेणी में दर्ज होना चिंता का विषय है
प्रशासनिक हीलाहवाली के कारण इसके खिलाफ एक जन आंदोलन खड़ा करना भी भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मजबूरी हो सकती है
आपसे आग्रह है कि मानव स्वास्थ्य को बचाने हेतु उद्योगों की निगरानी हेतु एक टीम का गठन किया जाए कंस्ट्रक्शन के चल रहे कार्य को नियम कानून के तहत कराया जाए शहरों में पानी के छिड़काव कराए जाएं और प्रदूषण फैलाने वाली सभी इकाइयों को तत्काल बंद कराया जाए।


