मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर के नोना गांव में घरेलू कलह के चलते पति पत्नी ने जहर खा लिया। पत्नी की मौत हो गई जबकि पति को गंभीर अवस्था में दिल्ली रैफर किया गया है।
प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रुपाली राव चौधरी ने बताया कि थाना मंसूरपुर पुलिस को डायल-112 के माध्यम से ग्राम नोना में पति-पत्नी द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना मंसूरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा पति-दिनेश कुमार पुत्र रत्न सिंह उम्र 30 वर्ष व पत्नी दीपा उम्र 28 वर्ष निवासीगण ग्राम नोना थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर को उपचार हेतु बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दौराने उपचार दीपा उपरोक्त की मृत्यु हो गयी है जबकि दिनेश को अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।


