मुजफ्फरनगर । श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 42 वें “श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार दो अक्टूबर को नगर में धूमधाम से श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। नई मंडी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा।देर रात टाउन हॉल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
नई मंडी के माता वाला मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, व्यापारी नेता संजय मित्तल मूनल, उद्यमी समाजसेवी भीमसेन कंसल समेत अनेक अतिथियों ने पूजा अर्चना कर किया। शोभायात्रा नई मंडी गौशाला रोड से नंदी स्वीट्स पुरानी गुड मंडी रोड से जिंदल हलवाई के आगे से होते हुए पीठ बाजार, मीना बाजार, मेहता क्लब के बराबर से होते हुए वकील रोड, चौड़ी गली से गौशाला रोड श्र राम स्वीट्स के आगे से होते हुए द्वारिकापुरी रोड गांधी कॉलोनी मेन रोड लक्ष्मी नारायण मंदिर के अगले चौराहे से मुड़कर गली नंबर 10 वाले गुरुद्वारे के आगे से गांधी कॉलोनी रेलवे पुल होते हुए मालवीय चौक से अंसारी रोड मोती महल सर्राफा बाजार भगत सिंह रोड शिव चौक होते हुए टाउन हॉल पर समापन हुई। रात्रि करीब 11.30 बजे शिव चौक पर पहुंचे श्याम बाबा के रथ के सामने जमकर आतिशबाजी हुई और यहां बड़ी संख्या में झूमते हुए भक्तिभाव से स्वर्ण रथ पर बाबा श्याम के दर्शन किए। शोभायात्रा में इसके अलावा भगवान शिव के अघोरी स्वरूप, श्रीकृष्ण और राधा के रास तथा नाचते हुए विशाल वनमानुष की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति से जुड़े मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, पीयूष मित्तल, प्रांशु बंसल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


