Skip to main content

TR NEWS UP-UK

LIVE : मुजफ्फरनगर में धीमी गति से शुरू हुआ मतदान, कड़ी सुरक्षा

बुढ़ाना विधानसभा के गाँव डूंगर में साथियो सहित मताधिकार का प्रयोग करते पूर्व विधायक उमेश मलिक

मुज़फ्फरनगर। जनपद में मुजफ्फरनगर और बिजनौर लोकसभा सीट के लिए 1972 पोलिंग बूथो पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। जनपद में क्रिटिकल 378 बूथों पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है और 20 हजार से ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात की गई है। जिले में 6 विधानसभाओं पर 21 लाख 12 हजार मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे।मुजफ्फरनगर में बिजनौर की भी दो विधानसभा पुरकाजी और मीरापुर भी शामिल हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सुबह 7:00 से शाम 6:00 तक मतदान होगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *