मुजफ्फरनगर । रिश्वत लेते हुए एक लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है।
10000 रुपये की रिश्वत लेते हुए तहसील सदर में पोस्टेड लेखपाल पंकज कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पंकज धीमान अलमासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। एंटी करप्शन सहारनपुर टीम द्वारा श्री चन्द्र बोस निवासी कसौली मुजफ्फरनगर से 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए लेखपाल पंकज कुमार को तहसील सदर कार्यालय मुजफ्फरनगर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।*
Author: Taja Report
Views: 12


