मुजफ्फरनगर। दशहरा पर्व के दृष्टिगत सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा नगर क्षेत्र में रावण दहन स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अवगत कराना है कि आगामी दशहरा (विजयादशमी) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 19.10.2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0मिश्रा द्वारा नगर क्षेत्र में रावण दहन स्थलों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान द्वारा रावण दहन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा मौके पर मौजूद पुलिस बल एवं आयोजकों को रावण दहन के समय निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने, दर्शकों को सुरक्षित दूरी पर रखने, अग्निशमन एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने तथा भीड़ के सुचारु आवागमन हेतु पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। साथ ही ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को सतर्क दृष्टि रखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।
दशहरा पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार द्वारा रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
अवगत कराना है कि आगामी दशहरा (विजयादशमी) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 19.10.2026 को क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार द्वारा रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा रावण दहन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा मौके पर मौजूद पुलिस बल एवं आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा आयोजकों को रावण दहन के समय निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने, दर्शकों को सुरक्षित दूरी पर रखने, अग्निशमन एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने तथा भीड़ के सुचारु आवागमन हेतु पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। साथ ही ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को सतर्क दृष्टि रखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*


