मुजफ्फरनगर। जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत गुरुवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने की। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद में इस बार तीन लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पुराने सदस्यों को भी इस बार नए सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 रुपये का शुल्क रखा गया है। जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने नए सदस्यता अभियान लॉचिंग कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पूरे देश में जहां 10 करोड़ से अधिक नए बनाने का लक्ष्य है वहीं प्रदेश में तीन करोड और मुजफ्फरनगर जनपद में तीन लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह अभियान गत एक सितंबर से शुरू हुआ और आगामी 31 अक्तूबर तक सदस्यता अभियान चलाने की तिथि निर्धारित की गई है। इस दौरान प्रेसवार्ता में जनपद के प्रभारी एव पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रताप पाल, जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, डा. वीरपाल निर्वाल, एमएलसी वंदना वर्मा, विजय सैनी, अचिन्त मित्तल, पवन अरोरा, अनिल राठी प्रमुख, अभिषेक गुर्जर, अक्षय पुण्डीर प्रमुख, पूर्व विधायक अशोक कंसल श्रीमोहन तायल, सुधीर खटीक आदि मौजूद रहे।


