मुजफ्फरनगर । ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
थाना सिविल लाईन पुलिस को संधावली के पास रेलवे लाईन पर 01 अज्ञात व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आकर मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मृतक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 50 वर्ष के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है । पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Author: Taja Report
Views: 21


