Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, हत्या का आरोप

मुजफ्फरनगर । रामलीला टीले पर कूड़े के ढेर के विवाद के बीच आज एक व्यक्ति की जेसीबी की टक्कर से मौत हो गई। जेएसीबी की टक्कर से गंभीर घायल महकार को जिला चिकित्सालय लाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके जीजा ने सोनू नामक व्यक्ति पर जानबूझकर जेसीबी से हत्या कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने जमकर हंगामा किया।

शहर में स्वच्छता मिशन के लिए एम आई टू सी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली को अनुबंध के आधार पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका दिया गया है। कंपनी के द्वारा शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल मोड के पास कूड़ा निस्तारण सेंटर बनाया गया है। वहीं यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार जेसीबी की चपेट में आने से कूड़ा बीन रहे युवक की गई जान चली गई। जेसीबी मशीन की चपेट में आने से मौत या उसकी हत्या की गई है यह जांच का विषय है। मुजफ्फरनगर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के काली नदी के किनारे कूड़ा बीन रहे युवक की जेसीबी की चपेट में आने से हुई मौत पर परिजनों ने सोनू और पंकज पर महकार की हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी एवं थाना नगर कोतवाली पुलिस तुरंत की घटना स्थल पर पहुंची और पूरे प्रकरण की आवश्यक पड़ताल की जांच अभी जारी है। अभी इस मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *