भाजपा की जिला मंत्री व जिला संयोजिका ममता अग्रवाल ने बताया क्रांतिकारी कदम
मुजफ्फरनगर। महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने वाले ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मुजफ्फरनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री व नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जिला संयोजिका श्रीमती ममता अग्रवाल ने एक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस कानून को देश की राजनीति में “नए युग की शुरुआत” बताया।
अपने संबोधन में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि वर्षों से लंबित महिला आरक्षण का सपना अब साकार हुआ है। यह अधिनियम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें निर्णय प्रक्रिया का मजबूत हिस्सा बनाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” से लेकर अब राजनीतिक भागीदारी तक, हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।
ममता अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाएं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने भी अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला मंत्री ममता अग्रवाल, सभासद अमित पटपटिया, शरद शर्मा, विशाल गर्ग सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान “नारी शक्ति जिंदाबाद” और “भाजपा सरकार जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


