Taja Report

मुजफ्फरनगर में गंगनहर किनारे मिली अज्ञात महिला की लाश, पहचान के जारी की फोटो

मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली क्षेत्र के गंगा नहर पटरी के पास बुधवार को झाड़ियों में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टि में प्रतीत होता है कि महिला की हत्या की गई और उसके मुंह पर व्हाइट टेप चिपकाकर शव को यहां ठिकाने लगाया गया।सूचना मिलते ही एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने महिला की पहचान के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।एसपी सिटी ने बताया कि शव पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि महिला को गला घोंटकर हत्या की गई और बाद में यहां फेंका गया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरा जाएगा और पहचान होने के बाद वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ के माध्यम से घटना का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *