
मुज़फ्फरनगर। चरथावल विधानसभा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में हिंडन नदी में लंबे समय से पुल की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नदी के बीच में तिरंगा लहराया और नदी में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कई किसानों की हालत बिगड़ने की सूचना पर देर शाम एंबुलेंस वहां पहुंची।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे ले लेकर ग्रामीण सुबह से नदी में प्रदर्शन कर रहे हैं। हिंडन नदी में गांव सिकंदरपुर के किसानों ने और ग्रामीणों ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाया। पिछले करीब 7 घण्टे से नदी में खड़े होकर प्रदर्शन जारी है। सुबह से नदी में खड़े रहने से दो किसानों की तबीयत बिगड़ी तो देर शाम एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों को समझाने की कोशिश की मगर किसान शाम तक नदी में खड़े रहे।
योगेश शर्मा जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि विकास शर्मा भारतीय किसान यूनियन का युवा मंडल अध्यक्ष है वो किसानों और आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहा है विकास शर्मा के आंदोलन पर यूनियन नजर बनाए हुए हैं एक भी किसान को कुछ होता है तो पूरी भारतीय किसान यूनियन विकास शर्मा और किसानों की साथ खड़ी मिलेगी संबंधित अधिकारी इतनी ही देर नदी के पानी में खड़े होंगे जितनी देर किसान खड़े हैं काली नदी किसान केसे पार करते हैं इसका जायका अधिकारियों को भी लेना पड़ेगा।किसान ओर ग्रामीण रात्रि का भोजन भी नदी के अंदर धरने पर ही कर रहे हैं।


