Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में कई कुंटल कुट्टू व मूंगफली दाना जब्त, कई नमूने

मुज़फ्फरनगर। नवरात्रि पर्व एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए आम जनमानस को शुद्ध एवं स्वास्थ्यप्रद खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में सहायक आयुक्त खाद्य श्रीमती अर्चना धीरान के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा  विशेष अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए जिनका विवरण इस प्रकार है -आदित्य ट्रेडिंग कंपनी पान मंडी मुजफ्फरनगर से कुट्टू साबूत का एक नमूना संग्रहित किया गया तथा 500 किलोग्राम कुट्टू अनुमानित मूल्य लगभग 35000 रू को जप्त किया गया। फर्म मित्रसेन जगमंदिर दास पान मंडी मुजफ्फरनगर से मूंगफली दाना का एक नमूना संग्रहित किया गया तथा 198 किलोग्राम मूंगफली दाना अनुमानित मूल्य लगभग 15500 रू को जप्त किया गया। ओम शांति प्रोविजन स्टोर कच्ची सड़क से कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा तथा काजू का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया तथा 20 किलोग्राम कुट्टू का आटा अनुमानित मूल्य ₹2800 जप्त किया गया। इस प्रकार कुल पांच नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा, विशाल चौधरी एवं मनोज कुमार उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *