Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में एसडीएम ने अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोजर

मुजफ्फरनगर। उप जिलाधिकारी बुढाना मोनालिसा जौहरी द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई दौरान शिकायत प्राप्त हुई कि ग्राम जौला में तालाब की भूमि जिसका गाटा संख्या:- 204/1, 204/2 क्षेत्रफल 3.2440 हेक्टेयर भूमि जो कि राजस्व अभिलेखों में तालाब के नाम दर्ज है तथा तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। जिस पर महोदया द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए नायब तहसीलदार बुढाना श्री अमन कुमार व क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर स्थलीय व अभिलेखीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में राजस्व टीम ने मौके पर जाकर जांच की जांच में तालाब पर अवैध कब्जे होने की पुष्टि हुई जिस पर तत्काल उप जिला अधिकारी मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर राजस्व टीम द्वारा तालाब पर से अवैध रूप से किए गए कब्जे को जेसीबी के माध्यम से हटवा दिया गया है। 

उप जिलाधिकारी बुढाना मोनालिसा जौहरी ने बताया कि आज जनसुनवाई में तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसकी जांच राजस्व टीम से कराई गई। तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा था जिस कारण ग्रामवासियों के घरों का पानी निकासी की समस्या हो रही थी। तालाब की भूमि पर से अवैध कब्जा हटवा दिया गया है। वर्तमान में तालाब की खुदाई का कार्य भी चल रहा है। सरकारी भूमि पर से अवैध कब्जा बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। यदि कोई सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *