मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर एवं सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के सभी अधिवक्तागण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 19 अप्रैल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत दिनांक 18 अप्रैल 2024 को प्रशासन द्वारा बसें आदि अधिग्रहित कर ली गई है। जिस कारण वादकारियों को न्यायालय पहुंचने में असुविधा होगी। इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि जमानत एवं निषेधाज्ञा कार्यों को छोड़कर सभी अधिवक्ता गण अन्य न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। दिनांक 19 अप्रैल 2024 को प्रशासन द्वारा अवकाश पूर्व में ही घोषित किया जा चुका है।
प्रमोद त्यागी (अध्यक्ष) सुरेंद्र कुमार मलिक (महासचिव) डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर तथा ब्रिजेंद्र सिंह मलिक (अध्यक्ष) सत्येंद्र कुमार (महासचिव) सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर ने यह जानकारी दी।
Author: Taja Report
Views: 20


