Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर मीनाक्षी चौक से सुजड़ू चौक तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 72 दुकानदारों को नोटिस, दर्जनों चालान

मुजफ्फरनगर में अतिक्रमणकारियों पर एक्शन, डीएम आवास तक चला अभियान

मुजफ्फरनगर । शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल और अधिशासी अधिकारी (ईओ) पवन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने मेरठ रोड पर सदर तहसील से लेकर डीएम आवास तक विशेष ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ चलाया। इस दौरान पालिका के बुलडोजर ने सड़क व पटरियों पर किए गए अवैध अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर दिया, वहीं बिना अनुमति सड़क पर फैलाए गए दुकानदारों के सामानों को जब्त कर लिया गया।कार्रवाई के दौरान तहसील के सामने सड़क घेरकर बाइक कंपनियों द्वारा बिना अनुमति लगाए गए दो स्टॉलों और अवैध ठेलों-रेहड़ियों को मौके से हटवाया गया। अभियान के तहत नुमाईश कैम्प के सामने सड़क पर कब्जा कर अवैध रूप से चलाई जा रही एक लोहे की मिनी फैक्ट्री पर नगर मजिस्ट्रेट और ईओ ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। अधिकारी से बहस करने और नियमों का उल्लंघन करने पर उक्त व्यवसायी के खिलाफ भारी जुर्माने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सड़क पर पड़ी ईंटों और रोड़ों को जेसीबी के माध्यम से ट्रॉलियों में भरकर जब्त किया गया तथा अवैध रूप से संचालित वाहन पार्किंग को तत्काल बंद कराया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल ने बताया कि इस मार्ग पर पूर्व में 72 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे, जिनके खिलाफ अब सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अभियान के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक भी जब्त की गई। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनु चौधरी, एई निर्माण नैपाल सिंह, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह सहित पालिका का भारी पुलिस बल व राजस्व टीम तैनात रही।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *