मुजफ्फरनगर । बीती देर रात हत्या के बाद सिविल लाइन थाने में पहुंचे मृतक शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के परिजनों ने पोस्टमार्टम से पहले केस दर्ज कराने की मांग की। सिविल लाइन थाने में पहुंचे डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी व एसएसपी अभिषेक सिंह और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत परिजनों से बातचीत करने में लगे। केस दर्ज होने के बाद देर रात धर्मेंद्र कुमार का पोस्टमार्टम होगा।
Author: Taja Report
Views: 23


