मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा
मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों को ब्रीफ किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अवगत कराना है दिनांक 13.04.2026 को मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ का जनपद मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पर्याप्त सुरक्षा प्रबन्ध किये गये हैं तथा पुलिसबल तैनात किया गया है। आज दिनांक 12.04.2026 को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों को कार्यक्रम स्थल पर ब्रीफ किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारीगण द्वारा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया।
महोदय द्वारा ब्रीफिंग के दौरान बताया गया कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने, भीड़ नियंत्रण, एंटी-सबोटाज चेकिंग एवं समुचित बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी सक्रिय रखते हुए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महोदय द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान सभी ड्यूटी कार्ड अपने साथ रखें, निर्धारित वर्दी में ही ड्यूटी करें तथा किसी भी छोटी बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत करायें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
ब्रीफिंग के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया तथा पुलिसबल के साथ नगरक्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*


