Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के 11 नमूने जांच हेतु प्रेषित

मुज़फ्फरनगर। आगामी पर्वों- नवरात्री, दशहरा पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर व्रत कि मिठाइयों, दुग्ध उत्पाद, घी, कुटू आटा, सिंघारा आटा, व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु विशेष छापामार अभियान चलाकर विभिन्न नमूने एकत्रित किये गये।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के क्रम में आगामी पर्वों- नवरात्री, दशहरा पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर व्रत कि मिठाइयों, दुग्ध उत्पाद, घी, कुटू आटा, सिंघारा आटा, व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु विगत दिवस श्रीमती अर्चना धीरान, सहायक आयुक्त (खाद्य)-II जनपद मुजफ्फरनगर तथा श्री शिव कुमार मिश्रा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में विशेष छापामार अभियान चलाया गया। छापा मार अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर टीम द्वारा निम्नलिखित नमूने एकत्रित किए गए।

कुटुम्ब रिटेल्स, जी. टी. रोड, खतौली से कुट्टू का आटा, सेंधा नमक, सोहनलाल शांतिप्रसाद, बड़ा बाजार, खतौली से सिंगाड़े का आटा एवं ए आर पाल किराना स्टोर, भूड़ , खतौली से कुट्टू का आटा व साबूदाना के कूल 05 विधिक नमूने नियमानुसार संग्रहित किये गये। एक नमूना ओम शांति प्रोविजन स्टोर से कुट्टू की गिरी का संग्रहित किया गया।

तहसील जानसठ से निम्नलिखित नमूने संग्रहीत किए गए।

. पेस्ट्री – बालाजी कनफेक्शनरी, बेहड़ा सादात, ककरौली।

. पनीर – आजाद डेयरी, मोरना

. मिल्क क्रीम – आजाद डेयरी, मोरना

. कुट्टू का आटा – श्री दुर्गा इंटरप्राइजेज, मोरना

. साबूदाना – खुशी प्रॉविजन स्टोर, शुक्रताल, जानसठ से एकत्रित किए गए।

इस प्रकार कुल 11 नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ को जांच हेतु प्रेषित किया गया ।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री विशाल चौधरी ,श्री सुनील कुमार तथा श्री मनोज कुमार एवं श्री कुलदीप सिंह सम्मिलित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *