मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना थानाक्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम भसाना में 2 पक्षों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो गया तथा जिस में मारपीट हो गयी मारपीट में दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गये।
सूचना पर थाना बुढ़ाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार व चिकित्सकीय जांच हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।
थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शान्ति-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह द्वारा दी गई जानकारी।
Author: Taja Report
Post Views: 10


