मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि भाजपा का इतिहास रहा है कि जिसे वह माफिया बताती है, उसे निपटाती है। ईडी और सीबीआई तो वे हमारे यहां भेज नहीं सकते। उन्होंने कहा कि जो लोग चौधरी चरण सिहं की पुत्रवधु पर हमला करा सकते हैं, वे कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मार तो सकते हो, लेकिन हमारे पास भी पूरा जनबल है और ऐसा करके वे चैन से नहीं बैठ पाएंगे। हमारे साथ कुछ किया तो जनता सड़क पर आ जाएगी। हो सकता है कि उत्तेजना फैलाने के लिए ऐसी बातें की जा रही हों, लेकिन इससे उत्तेजित ना हों।
Author: Taja Report
Post Views: 26

