मुजफ्फरनगर । सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल की बाइट सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई जो नवाब अजमत अली खान गर्ल्स इंटर कॉलेज के गेट के सामने कुछ युवकों द्वारा छात्रा के अपहरण का प्रयास करने सम्बन्धित थी। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा उक्त सूचना का तत्काल संज्ञान लिया गया तथा मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन (छात्रा के परिवारजन के साथ) किया एवं गहनता से जांच की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आया की छात्रा द्वारा अपनी माता की डांट से बचने के लिए अपहरण के प्रयास की झूठी खबर अपने परिजनों को दी थी।
छात्रा के परिजनों द्वारा थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के लिए उनका धन्यवाद दिया तथा किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही न करने का प्रार्थना पत्र दिया गया है।
Author: Taja Report
Post Views: 18


