Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर मंत्री कपिल के होली मिलन समारोह में पहुँचे हज़ारों की संख्या में लोग

मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के होली मिलन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। पहली बार किसी विधायक मंत्री ने इतना बड़ा होली का आयोजन कराया।

होली मिलन कार्यक्रम में स्वामी कलिक पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम,राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर एमएलसी वंदना वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ,जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी जनपद के जनप्रतिनिधि समाजसेवी व्यापारी बीजेपी नेता महिला नेत्री सहित हजारो की संख्या में महिला पुरु आयोजक मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे।

होली मिलन कार्यक्रम में राष्ट्रकवि अनामिका अम्बर एवं सौरभ सुमन ने बांधा अपने गीतों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन उद्यमी बीजेपी नेता समाजसेवी विपुल भटनागर ने किया। सहारनपुर मंडलायुक्त रूपेश कुमार और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा भी उपस्थित रहे। इनके अलावा नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, संपादक अंकुर दुआ, ऋषिराज राही, सुशीला अग्रवाल, यशपाल पंवार , कुलदीप गुप्ता, सतीश गोयल, भीमसेन कंसल, प्रमोद माहेश्वरी, अनु अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सचिन त्यागी, प्रदीप कुमार, रामनिवास पाल, हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार, देशराज चौहान, देवेश कौशिक, संजय गर्ग ,जितेंद्र कुच्छल, पूर्व चेयरमैन रमा नागर, अरविन्द त्यागी प्रमुख , पंकज त्यागी, गौरव पंवार प्रमुख, अशोक अग्रवाल , प्रवीण खेड़ा, प्रेमी छाबड़ा,सागर वत्स, विपुल भटनागर, अनुज अग्रवाल, राहुल गोयल, राजेश पाराशर, रेनू गर्ग , ललित अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, श्री मोहन शर्मा, डॉक्टर एम. सी, गर्ग, सुधीर खटीक, अमित अहलावत, कृषणपाल राठी, जितेंद्र तेवतिया, साधना सिंघल, नरेंद्र शर्मा, सुनील तायल, विकास गुप्ता, सचिन छाबड़ा, नरेश शर्मा, नवनीत कुच्छल, निशांक जैन, और घनश्याम भगत सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में होली को प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का महापर्व बताया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन में शामिल हुए लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *