मुजफ्फरनगर । शहर सहित नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में कई स्पा सेंटर बिना अनुमति के संचालित किए जा रहे हैं। जिसकी सूचना पर पुलिस ने भोपा रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तलाशी ली, हालांकि पुलिस को स्पा सेंटर से कोई अनुचित सामान व व्यक्ति नहीं मिला है। उसके बाद पुलिस वहाँ खाली हाथ वापस लौट आयी।
गत दिवस पुलिस को सूचना मिली कि भोपा रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर में गलत कार्य कराया जा रहा है। जानकारी मिलने पर सीओ मंडी रुपाली राय चौधरी व थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्पा सेंटर में पहुंचकर तलाशी कराई, लेकिन छापेमारी के दौरान वहां कोई नहीं मिला। पुलिस को जांच के दौरान स्पा सेंटर से कोई अनुचित सामान भी नहीं मिला है।
Author: Taja Report
Post Views: 11


