Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर भीषण हादसे में वृहद की मौत से परिवार सहित गाँव में कोहराम

मुजफ्फरनगर । पुरक़ाज़ी विकासखंड क्षेत्र के ग्राम कैल्लनपुर निवासी सतपाल आयु तकरीबन 65 साल की सडक दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गयी

मृतक का शव
हादसे में मृतक का शव

सतपाल और उमेश बाइक से दोनों मुज़फ़्फ़रनगर की ओर से गांव मे वापस आ रहे थे! जब दोनों पुरक़ाज़ी बिजली घर के पास पहुचे तो बाइक का संतुलन बिगड़ने क़ी वजहें से बाइक सडक के बीच बने डिवाइडर से टकरा गयी जिसमे पीछे बैठे सतपाल का सर सडक के बीच मे लगे पोल से जा लगा जिसके कारण सतपाल क़ी मौक़े पर ही दुखद मृत्यु हो गयी तथा उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया! दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां घायल उमेश को ज़िला मुज़फ़्फ़रनगर रेफ़र कर दिया तथा पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए आगे भेज दिया! सतपाल के परिजनों का कहना है कि मेरे पिता के साथ साज़िशन रची गई तथा मारा गया है! हमने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें पुलिस ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है! थाना प्रभारी जयवीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही करेगे जो दोषी होगा उसको बख़्शा नहीं जाएगा!

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *