मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे सिसौना कट के पास दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो युवको को गम्भीर हालत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।जहां से एक युवक को रेफर किया गया है।
क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर ने बताया कि आज करीब तीन बजे थाना छपार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पानीपत खटीमा मार्ग हाइवे पर फ्लाईआवेर के पास घुमाव पर हरियाणा नंबर की एक गाडी अनियंत्रित होकर साइड रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी, जिसमें गाडी में सवार 05 व्यक्ति घायल हो गये। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर व थानाध्यक्ष छपार मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य करते हुए स्थानीय लोगो की सहायता से दुर्घटना में घायल सभी लोगों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। उपचार के दौरान दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 03 युवकों सागर, हिमांशु व यश निवासीगण गुडगांव, हरियाणा की मृत्यु हो गयी तथा अन्य 02 युवक वरूण व सुशांत को हायर सेन्टर, मेरठ रेफर किया गया है जहां वह उपचाराधीन हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक/घायल के परिजनों को सूचित कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


