मुजफ्फरनगर। एक इन्टर के चितरंजन स्वरूप सभागार* में *भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर शाखा मेन* द्वारा *संस्कृति सप्ताह* मनाए जाने के क्रम में पहला कार्यक्रम *साइबर क्राइम जागरूकता* विषय पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि आजकल साइबर काईम के खिलाफ जागरूकता ही सुरक्षा है अतः सभी ईस विषय में जागरुक रहे व साइबर काईम सैल काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं और लोगों को होने वाले नुकसानों से भी बचा रहे हैं
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहन पाल द्वारा की गई मुख्य अतिथि सुनील गर्ग, कीमती लाल जैन, अतिन संगल एवं राजेंद्र सिंघल रहे
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एस आई गौरव चौहान, एस आई दीपक कुमार, योगेश वाधवा व मीनाक्षी थे एस आई गौरव चौहान ने छात्र छात्राओं को *साइबर क्राइम क्या है और उससे कैसे बचा जा सकता है* पर विस्तार से समझाया *फ्रॉड होने पर उन्होंने सहायता नंबर 1930 तथा संबंधित वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी साथ ही मोबाइल पर सोशल मीडिया से बचने की सलाह दी*
*उन्हें छात्र-छात्राओं को एम आधार ऐप द्वारा अपने बायोमेट्रिक को लॉक/अनलॉक करने के बारे में समझाया कि आप आवश्यक होने पर उसे अनलॉक कर सकते हैं और फिर उसे लॉक कर सकते हैं ताकि कोई भी व्यक्ति उनके आधार का दुरुपयोग नहीं कर सके*
कार्यक्रम में *भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर शाखा मेन* के संरक्षक हर्षवर्धन जैन शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा, के पी राठी, सुखबीर सिंह, मनोज शर्मा, डॉ रितु रानी, डॉ दीपक कुमार गर्ग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ रश्मि विनायक ने किया कार्यक्रम का आयोजन मनीष गर्ग द्वारा किया गया विद्यालय परिवार की ओर से वरिष्ठ शिक्षक अनिल मित्तल, तेजपाल उपाध्याय, अनुज पंवार अमित शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।