Skip to main content

TR NEWS UP-UK

देखें वीडियो : मुजफ्फरनगर भाजपा में लेटर बम पूर्व जिला अध्यक्ष  ने पूर्व मंत्री पर लगाए आरोप

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल पंवार ने अपने लेटर पैड पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पर बयान जारी किया उन्होंने लिखा भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के द्वारा मेरे मोबाइल पर भूतपूर्व मन्त्री जी के मुजफ्फरनगर विधानसभा मे दिये गये भाषण के अंश को भेजा जिसमें उन्होंने मुझे बिना नाम लिऐ ही पार्टी विरोधी कार्य चुनाव दौरान करने की बात कही उसमें माननीय को मालूम होगा ही कि शहर मुजफ्फर नगर मे मेरे मकान से पूरब की ओर का इलाका बिजनौर लोक सभा में आता है तथा मेरे द्वारा पूर्व सांसद राजा भरतेन्द्र सिंह जी के चुनाव में तथा मीरापुर विधान सभा में भी प्रशान्त चौधरी जी के चुनाव में तथा वर्तमान चुनाव में लोकसभा बिजनौर मे चन्दन चौहान सांसद जी के चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल जी व विधानसभा प्रभारी श्री राजपाल सिंह जुडा जी के साथ मिलकर मैंने चुनाव लड़वाया । पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह मीरापुर विधानसभा से चुनाव लड़े प्रशांत चौधरी वह बिजनौर लोकसभा से चुनाव लड़े सांसद चंदन चौहान जी ने मेरे आवास पर आकर व्यक्तिगत रूप से भी व पार्टी के माध्यम से भी चुनाव में उतरकर मदद करने का आग्रह किया लेकिन मुजफ्फरनगर लोकसभा से प्रत्याशी पूर्व मंत्री ने मुझे ना तो फोन किया और न ही कार्यालय से कोई सूचना भिजवाई पूर्व मंत्री को किसी को कार्यकर्ता होने का प्रमाण पत्र देने का अधिकार नही दिया गया । यदि किसी को कार्यकर्ता का सर्टीफिकेट देखना है तो कार्यकताओं से पूछ लो और यदि स्वंय सेवक, की जांच करनी है तो स्वंय सेवकों से ले लो इनका कंही रजिस्टर नहीं होता। आप सीधा सत्ता के जहाज में बैठ गये जबकि भाजपा या संघ का जमीनी कार्यकर्ता सम्मान के लिए कार्य करता है और आप उन्हें पहचान नहीं पाए उल्टा उनका अपमान करते रहे । आपने पूरे जिले को कब्जे में लेकर कंपनी की तरह पार्टी चलायी। चाहे कोपरेटिव, गन्ना, पंचायत बैंक भाजपा संगठन के सभी पद आपकी इच्छा से तय होते थे आपने पार्टी पदाधिकारियो तक का पर्चा निरस्त कराकर अपनी रुचि के लोगों को पदों पर बैठाया तथा कार्यकत्ताओं को धिक्कारा और उसका अपमान किया। हद तो तब हो गई जब आपने जातिगत टिप्पणी भी करनी शुरु कर दी। आप सबको अपनी रिया समझने लगे। किसी को धमका कर बैठा देते थे किसी का गला पकड़ लेते थे अपनी ताकत का दुरुपयोग करते थे और कार्यकर्ताओं को धमकाकर उन्हें बोलते थे “चुप बैठ जा पता नही तेरे सामने कौन बैठा है-

 

॥ विश्वकर्मा समाज की मातृ शक्ति ने कहा था मोदी जी, योगी जी से अपने पति वह बेटे की जान बचाने के लिए सभी न्यूज़ चैनलों पर बताया था की मंत्री जी से मेरे परिवार को बचा लो

 

” बेटी का मरते हुऐ दीवार पर फिल्मी सीन की तरह आपका यानी पूर्व सांसद मुजफ्फरनगर का नाम लिखकर आत्महत्या कर लेना आदि-2 बहुत से ऐसे सीन बने जिसमें अन्य जातियों ने अपने को पीडित व अपमानित महसूस किया और आपके द्वारा यह कहना इनके हाथ में क्या वोट है. आप जैसे इन्वेस्टर के रूप में आये थे उसी काम में लगे रहे आप भूल गए राजनीति सेवा के लिए है व्यापार के लिए नहीं। आपने सही कहा था पश्चिम से हवा चलेगी पछवा से सभी कि कीड़े मर जायेगें लेकिन काम उल्टा हो गया इस हवा में तो पार्टी ही मर गई। अब तो जो आप पर अवैध सम्पत्ति कमाने का आरोप लगा है उसकी जांच पार्टी के पांच वरिष्ट इमानदार नेता तथा RSS के पांच दायीत्वान कार्यकत्ताओं की टीम बनाकर अपनी जांच को कहो कि मेरी कोई फैक्ट्रीया नही ना फार्महाऊस ना कहीं जमीन,न ही कोई ऐजेन्सी आदि आदि कुछ नही है। क्योकि भाजपा संगठन पार्टी विद डिफरेन्स तथा सुचिता की बात कहता है. तब पार्टी जनता व कार्य कर्ताओं के बीच में उभरती हुई जिले मे दिखाई देगी अन्यथा अभी तो कार्यकत्ताओं की नाराजगी है यदि बोटर भी नाराज हो गया तो सभी जीवन वृति, राष्ट्रभक्तों की आशाओ पर पानी फिर जाएगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *